






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2025। साइबर थाना बीकानेर द्वारा जिले भर में साइबर शील्ड अभियान चलाया जा रहा है एवं अभियान के तहत 80वां जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी स्कूल भारती निकेतन स्कूल में आयोजित किया गया। स्कूल के आडिटोरियम में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में साइबर थाने की एसआई विशू वर्मा, प्रोग्रामर शिव कुमार शर्मा ने बच्चों को साइबर ठगी के विभिन्न प्रकार, बचाव के लिए जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने अतिथि रूप में संबोधन देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी न्यूनतम जानकारी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया और ऑनलाईन मित्रता के माध्यम से हनी ट्रेप के जरिये साइबर अपराधी पीड़ित की निजी जानकारी प्राप्त कर उनका प्रत्येक तरीके से शोषण करने की जानकारी दी। स्वामी ने ऑनलाइन डेटिंग साइट से बचने और ऑनलाईन जगत में स्वयं की प्राइवेसी सेंटिंग हमेशा ऑन रखने को कहा। मुख्य वक्ता साईबर थाने के प्रोग्रामर शिवकुमार शर्मा ने प्रोजेक्टर पर पीपीअी प्रजेंटेशन के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, सावधानियां तथा राहत के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान साईबर ठगी से पीडितों के लिए Toll free no. 1930, www.cybercrime.gov.in एवं मोबाईल नंबर 78770454980 की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। एसआई विशू वर्मा ने वर्तमान समय में डाटा का लीक होना और उसका दुरूपयोग करने को विश्व की सबसे बड़ी समस्या बनते जाने की बात कही एवं ऑनलाईन जगत में स्वयं के बारे में न्यूनतम जानकारी ही साझा करने को कहा। वर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया और इससे निपटने के लिए कृत्रिम बुद्धि के साथ साथ पर अपनी बौद्धिक क्षमता को विकसित करने की प्रेरणा दी। वर्कशॉप के अंत में विद्यार्थीयों के विभिन्न प्रश्नों एवं आशंकाओं का समाधान किया गया साथ ही उन्हे साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर हेतु तैयारी तथा संभावनाओं के सदंर्भ में मार्गदर्शन भी किया। शाला निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने आभार जताते हुए बच्चों को कार्यशाला में मिली जानकारियों को अपने घरों तक, परिचितों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। इस दौरान पोस्टर विमोचन किया गया एवं साईबर सुरक्षा पेम्पलेट भी वितरण किया गया। इस दौरान आईटी विभाग के ब्लॉक प्रोग्रामर जितेन्द्र सुथार, कृष्ण कुमार कडवासरा, कांस्टेबल सुभाष, संस्था सीईओ मनमोहन शर्मा आदि ने भी बच्चों को साईबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान शिक्षक किशनलाल राजपुरोहित, जगदीश सिंह, दिनेश चारण, बाबुदान चारण, सीमा भोजक, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश, अजयप्रताप, सांवरमल शर्मा, हंसराज, प्रमोद भूरा, विनोद सुथार, शशिकांत, जयनारायण, तस्लीम, हबीब, कन्हैयालाल आदि भी मौजूद रहे।






