May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। गुरूवार को दिन भर की खास खबरें पढ़ें इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में एक साथ, एक नजर में, देखें खास फोटो भी।

जोशी ने किया थानाधिकारी का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी के अभिनंदन का दौर लगातार जारी है। गुरूवार को क्षेत्र के युवा नेता एवं अखिल भारत वर्षीय श्रीगुर्जर गौड ब्रहामण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी ने भी थानाधिकारी का अभिनंदन किया। जोशी ने स्वामी से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर चर्चा की एवं नशे के रोकथाम संबधी प्रभावी कार्रवाही का आग्रह किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा नेता ने किया थानाधिकारी का अभिनंदन।

पराक्रम दिवस मना कर दी नेताजी बोस को श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश के महानतम स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती पर स्थानीय रमन आईटीआई कॉलेज में पराक्रम दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि से शुरू कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने उनके जीवन चरित्र की जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में देशहित को सर्वोच्च रखने की प्रेरणा दी। घिंटाला ने नेताजी के आदर्शों का पालन करते हुए अपने देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में अपनी भागीदारी निभाने को ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताई।  इस मौके पर संस्थान के रमेशचंद्र शर्मा, राकेश, पूनम चंद, दिनेश एवं सुरेश ने भी नेताजी के प्रति अपने विचार रखें। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने भी नेताजी के लिए अपने-अपने विचार रखें तथा शपथ ली की आज से भारत को उन्नति की ओर जाने वाले सिद्धांतों को अपनाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में मनाया गया पराक्रम दिवस, दी बोस को श्रृद्धांजलि।

21 घंटे और 21 मिनिट तक लगातार दौडेगें युवा, तय करेगें 280 किलोमीटर की दूरी, तैयारियों पर की चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र में विशेष आयोजन श्रीडूंगरगढ़ से रामदेवरा तक डाक ध्वजा का होगा। इसकी तैयारी बैठक महिला मंडल भवन में गुरूवार को आयोजित की गई। इस आयोजन में कस्बे में धोलिया रोड़ स्थित बाबा के मंदिर में सुबह 9.15 बजे धोक लगा कर तिरंगा यात्रा के साथ ध्वजा रवाना होगी एवं 21 घंटे 21 मिनिट की लगातार दौड़ के साथ बाबा के भक्त 280 किलोमीटर की दूरी तय करेगें। संघ के कमल सोनी ने बताया कि गुरूवार की बैठक में रामलाल चौधरी, देव गुंसाई, पुखराज पारीक, तिलक सुथार, ओमप्रकाश सोनी, विनोद तोलंबिया, परमेश्वर सोनी, हंसराज माली, बाबुलाल नाई, गौरीशंकर माली, नारायण सुनार, अणताराम नाई, परमानंद राजपुरोहित, नीरनाथ सिद्ध, जगदीश उपाध्याय, मनोज माली, प्रहलाद सुनार आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में की डाक ध्वजा की तैयारी बैठक।

बाना के राउमावि में हुआ वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाना के राउमावि में गुरूवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य पवन कुमार ने की एवं मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं गांव के राजकीय सेवा में चयनित युवाओं का, बोर्ड परीक्षा, स्थानीय परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मौजूद रहे ग्रामीणों ने विद्यालय विकास में अपना आर्थिक सहयोग दिया।कार्यक्रम संयोजन राजू शर्मा ने किया एवं शिक्षक स्टॉफ पवन कुमार माली, ममता कुमारी, नौरंग लाल, सुरेश कुमार, कपिल मुनि, प्रेम कुमार, शंकर सिद्ध, सीताराम , मनोज, कविता सिद्ध, पूरण चंद, प्रग्येश, सुभाष चंद, वंदना मोहिल, संगीता, रामदेव, बुधाराम आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्षिकोत्सव में किया गया प्रतिभाओं का सम्मान।