May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2025। अपने घर में ही पानी का कुंड खोदने के दौरान मिट्टी धंस जाने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सेरूणा थाना क्षेत्र में जोधासर निवासी जयसिंह पुत्र आशुसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा छैलूसिंह पुत्र भंवरसिंह बुधवार को दोपहर गांव में घर पर ही पानी का होद खोद रहा था। अचानक मिट्टी गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली व मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।