






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। प्रतिभाओं का सम्मान करने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं में प्रतिभा विकास की स्वस्थ प्रतिर्स्पधा बढ़ेगी एंव इन युवा प्रतिभाओं की सफलताओं से चारों ओर शहर के सम्मान को भी चार चांद लगेंगे। ये विचार समाजसेवी जतनलाल पारख ने जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा शहर की शैक्षिक प्रतिभाओं के सम्मान के मौके पर व्यक्त किए। ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख ने बताया कि दिवंगत रतनलाल पारख की स्मृति में ट्रस्ट द्वारा कक्षा 12वीं में तहसील के प्रथम विद्यार्थी को सम्मानित करने का कार्य शुरू किया गया है। ट्रस्ट द्वारा प्रथम प्रतिभा पुरस्कार समारोह गुरूवार को भारती निकेतन उमावि में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इस वर्ष 12वीं विज्ञान विषय में राज्य मैरिट में प्रथम आने वाले भारती निकेतन उमावि के विद्यार्थी श्यामसुंदर शर्मा एवं कक्षा 10वीं में तहसील टापर गजानंद पारीक को स्मृति चिन्ह् एवं 11 हजार रुपए नकद राशि प्रदान की गई। इस मौके पर ट्रस्टी कचंन देवी पारख ने विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में गुरूजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए भारती निकेतन उमावि के शिक्षकों द्वारा राज्य की प्रथम मैरिट देकर श्रीडूंगरगढ़ का सम्मान बढ़ाने के लिए आभार जताया। इस दौरान शिक्षाविद चेतन स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी, करणीसिंह बाना आदि ने ट्रस्ट की इस पहल को प्रेरणीय बताया। भारती निकेतन विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी एवं प्राचार्य श्यामसुदंर स्वामी ने सभी का आभार जताया।




