






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में जोश व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने ध्वज फहराया और 11 विद्यालयों के मार्चपास्ट दलों ने कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड मंत्री रामगोपाल सुथार, विधायक प्रतिनिधि भवानी तावणियां सहित अनेक पार्षद शामिल हुए। स्वागत उद्बोधन पीएमश्री राउमावि के प्रधानाचार्य मनीष सैनी ने दिया। उमा मित्तल ने संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए संविधान का सम्मान करने की प्रेरणा दी। मित्तल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने चाहिए। उन्होंने शहीदों का स्मरण करते हुए शहीदों से देशसेवा की प्रेरणा लेने व युवा वर्ग को मनोयोग से अध्ययन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुंदरी गोदारा व पुत्र भावेश गोदारा व शहीद राकेश चोटिया के पुत्र मनीष चोटिया का सम्मान किया गया। उपखंड स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। समारोह में सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार कुलदीप मीणा, थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, ईओ अविनाश शर्मा, आयोजक स्कूल रूपादेवी राउमावि के उमाशंकर सारण सहित अनेक विद़्यालयों का स्टाफ व बच्चे शामिल हुए। कस्बे से अनेक नागरिक भी बच्चों के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे व तिरंगे के प्रति अपना सम्मान जताया। भारती निकेतन के एनसीसी के कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजू शर्मा व रमेश शर्मा ने किया।
ये रहें प्रतियोगिताओं में विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनमें सेसोमू स्कूल के विद्यार्थियों की आर्केस्ट्रा प्रस्तुति आकर्षक रही जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस दल को पुरस्कृत किया गया। कविता पाठ में गांव मोमासर के कमल प्रजापत ने प्रभावी प्रस्तुति दी जिसे सभी अतिथियों व दर्शकों ने सराहा। कमल ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के भूपेंद्र बिठ्ठू द्वितीय स्थान पर व रूपादेवी राउमावि की मुन्नी तृतीय स्थान पर रही। वहीं सामूहिक नृत्य में प्रथम सेसोमू स्कूल रहा व द्वितीय स्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल हनुमान धोरा व तृतीय स्थान राबाउमावि ने प्राप्त किया। एकल गायन में पीएमश्री ताल मैदान के रॉयल खान प्रथम व आदर्श विद्या मंदिर की नेहा सारस्वत द्वितीय स्थान पर रही। योगा में दयानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहें वहीं पीएमश्री ताल मैदान के छात्र द्वितीय व भारती निकेतन तीसरे स्थान पर रहें। मार्च पास्ट में 11 दल शामिल हुए जिनमें बालिका वर्ग में राबाउमा विद्यालय प्रथम स्थान पर रही वहीं भारती निकेतन दूसरे स्थान पर रहें और मॉडर्न राजस्थान का दल तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में प्रथम स्थान सेसोमू के बालकों ने हासिल किया वहीं दूसरा स्थान रूपादेवी राउमावि व तीसरा स्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दल ने हासिल किया। इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
56 जनों ने प्राप्त किया उपखंड स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सेवा में श्रेष्ठ कार्य करने वाले चैनरूप सिंह शेखावत, दिलीप प्रजापत, मनोज स्वामी, संतोष सारस्वत, हरिओम नाई, डॉ दीपिका, सीताराम जाट, संजय कुमार बुढानियां, राजेंद्र प्रसाद मीणा, नंदकिशोर सैनी, नरेन्द्र कुमार, वंदना मोहिल, रूपेश कुमार, गोपालाराम जाखड़, राजूराम मेघवाल, शिल्पा वर्मा, शशिकला मोर्य, मंगलचंद सुथार, मोटाराम मेघवाल, शिवशंकर कुदाल, राकेश कुमार, माया देवी, कमला कंवर, दिनेश कुमार शर्मा, प्रवीण सैनी, मोहनलाल प्रजापत, सुमन कस्वां, डॉ जफर अहमद, मनोज स्वामी सहित पुलिस कर्मी गोगराज, पुनाराम, पालिका के अस्थाई कार्मिक लक्ष्मी देवी, संजूदेवी, गुड़िया देवी, गुड्डी देवी को सम्मानित किया गया। समाज सेवी श्रेणी में मदनचंद नाहटा, गोरधनसिंह राजपुरोहित, आपणो गांव सेवा समिति, मदन सोनी, शुरवीर मोदी को सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में किशनलाल जाट, कमलेश सैन, मोहन पूनियां, राकेश घोटिया, अशोक भादू, हनुमानसिंह, किशन पूनियां, वसुंधरा सिद्ध, प्रियंका सिद्ध, कृष्णा शर्मा, राकेश, मनीष, वीरेंद्र, प्रियंका, प्रियंका कंवर, गायत्री सिद्ध को सम्मानित किया गया।











