






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। रविवार को चारों और 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्साह व उल्लास नजर आया। आम से खास तक सभी राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में व्यस्त नजर आए। सुबह पालिका भवन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वज फहराया। इस दौरान यहां राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, पार्षद रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, भरत सुथार, विधायक प्रतिनिधि भवानी तावणियां सहित अनेक पार्षद व ईओ अविनाश शर्मा, पालिका के सभी कार्मिक शामिल हुए। इस दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। गांव गुसाईंसर बड़ा में ग्राम पंचायत भवन में प्रशासक सत्यनारायण सारस्वत ने, मोमासर में प्रशासन प्रतिनिधि जुगराज संचेती, सुरजनसर में ओमप्रकाश शर्मा ने ध्वज फहराया। इस दौरान मौजिज ग्रामीण और कार्मिक शामिल हुए। सोनियासर गोदारन में शहीद हेतराम गोदारा के स्मारक पर भी हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं सीओ कार्यालय में सीओ निकेत पारीक ने ध्वज फहराया, वहीं पुलिस थाने में थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने ध्वज फहराया। यहां सभी जवान कार्यक्रम में शामिल हुए। उपजिला अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके बिहानी ने ध्वज फहराया व ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ।















