May 21, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2025। मोटरसाइकिल पर चार कार्टून शराब ले जा रहें दो युवकों को सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल बुढ़ानिया ने धर दबोचा। पूर्णमल ने बताया कि सूडसर से सांवतसर रोड पर रविवार शाम को मोटरसाइकिल पर शराब के चार कार्टून लेकर जा रहें दो युवकों को सड़क पर ही पकड़ लिया। पूर्णमल ने मामला दर्ज कर सादासर, जसरासर निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण सिद्ध व पूनरासर निवासी 23 वर्षीय परसाराम ब्राह्मण को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। दोनों युवकों से अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को हवालात में बंद किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।