






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में लंबे समय से होटल के रूप में अवैध बार और अवैध ठेके के रूप में चलाए जा रहे एक नामी होटल पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने प्रशिक्षु आरपीएस जनरैलसिंह की अगुवाई में कार्रवाई कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से सरदारशहर रोड स्थित तंवर होटल में अवैध शराब का खुलेआम कारोबार होने की सूचना मिल रही थी और गुरूवार रात को मुखबीर द्वारा सूचना कन्फर्म होने के बाद प्रशिक्षु आरपीएस जनरैलसिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तंवर होटल पर छापा मारा है। छापे में पुलिस को होटल से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर मिली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी है।



