






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। भर्ती परीक्षाओं को लेकर पहली बार क्षेत्र में भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए अनेक नवाचार किए जा रहें है। इन नवाचारों के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों का सीकर, जयपुर सहित बड़े शहरों की ओर पलायन रोकने व यहीं उनकी मजबूत तैयारी करवाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खबर भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से आई है। क्षेत्र में पहली बार एकेडमी द्वारा अतिउपयोगी ऑफलाइन टेस्ट सीरीज प्रारंभ की जा रही है। जिसमें रीट, फर्स्ट, सैंकड़ ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आगामी 2 फरवरी से प्रारंभ होगी। एकेडमी के डायरेक्टर के.आर. फौजी ने बताया कि रीट, फर्स्ट व सैंकड़ ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एक दर्जन टेस्ट की सीरीज 2 फरवरी से प्रारंभ की जाएगी। इस टेस्ट सीरीज में भाग लेकर परीक्षार्थी प्रथम प्रश्न पत्र की तैयारी को पूरी तरह से पुख्ता कर सकेंगे। इसमें 9 छोटे शेड्यूल टेस्ट व 3 बड़े टेस्ट संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। फौजी ने बताया कि इनके अतिरिक्त जैल प्रहरी, बीएसटीसी, रेलवे डी ग्रुप, दिल्ली पुलिस व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए भी प्रत्येक रविवार को ऑफलाइन टेस्ट सीरीज भी 2 फरवरी से ही प्रारंभ की जा रही है। ऑनलाइन व लाइब्रेरी में बैठकर तैयारी करने वाले युवा इस टेस्ट सीरीज में भाग लेकर अपनी तैयारी का ठीक ठीक आंकलन कर सकेंगे। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थी 8104531404 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
3 फरवरी से नए बैच भी प्रारंभ होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 3 फरवरी से भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रेलवे ग्रुप डी, जेल प्रहरी, बीएसटीसी व दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए नए बैच प्रारंभ होंगे। डायरेक्टर के.आर. फौजी ने बताया कि बेल्ट सर्विस के लिए प्रतियोगियों को एक विशेष रणनीति के तहत तैयारी करवाई जा रही है। ये बैच सोमवार, 3 फरवरी सुबह 11 बजे से प्रारंभ होंगे। इनमें विषय विशेषज्ञों के साथ विद्यार्थी अपनी तैयारी को मजबूत करेंगे। इसी के साथ कोचिंग में सीईटी व एसएससी जीडी के दो सफल बैच पूरे करने के बाद तीसरा नया बैच प्रारंभ होगा जिसे लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल है।
हॉस्टल, लाइब्रेरी के साथ वाहन व फीजिकल तैयारी की सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एकेडमी द्वारा हॉस्टल व लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें साथ डायरेक्टर के.आर. फौजी की देखरेख में फीजिकल की तैयारी पूरी तरह से नि:शुल्क करवाई जा रही है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर के प्रमुख स्थानों से नि:शुल्क वाहन सुविधा भी दी जा रही है।




