May 20, 2026
0000000000000000

करणी माता की सुनाई चिरजा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में आयोजित करणी कथा स्थल पर बुधवार देर रात तक भजनों की भक्ति सरिता बही जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का पान किया। यहां प्रसिद्ध चिरजा (करणी माता के भजन) गायिका कोमल अमरावत ने सुनाए तो श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। यहां स्थानीय भजन कलाकार हनुमान कुदाल, नारायण कलाणी, नेहा सारस्वत ने भी प्रस्तुतियां दी। बता देवें यहां कथावाचक डॉ करणीप्रताप ने बुधवार को कथा का माहात्म्य बताते हुए करणी जन्म कथा का वर्णन किया। वहीं गुरूवार को माताजी के विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन होगा। वहीं गुरूवार शाम को भजन गायक किन्नू बन्ना भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करनी कथा स्थल पर देर रात तक हुआ सत्संग का आयोजन।

संत के सान्निध्य में संपन्न हुआ स्नेह मिलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को डॉ अंबेडकर स्मृति भवन में मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर के बैनर तले संत भंवरलाल कमलिया के सान्निध्य में सदस्यों का स्नेह मिलन संपन्न हुआ। बाबा साहेब के पूजन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला शामिल हुए। मुख्य वक्ता व संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता कालूराम बुनकर ने संस्थान का परिचय दिया व गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों से श्रीडूंगरगढ़ में संस्थान के बैनर तले सामूहिक विवाह सम्मेलन व स्वरोजगार कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि शंकरलाल तांतेड़ा, गोपाल देवठिया, दीपाराम सांडेला, लालचंद बैलासर शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक सीताराम चालिया ने सभी अतिथियों का फुलमालाओं व शॉल साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में रेखाराम कालवा रिड़ी, मालाराम सातलेरा, भगवान प्रकाश वेदांती लूणकरणसर, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया, प्रकाश गांधी, बजरंगसिंह राजपुरोहित, धन्नाराम बरोड़, भरत लखासर ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से मंगलाराम घोटिया, प्रेम कुमार, ब्रह्मप्रकाश भाटी, धीरदेसर चोटियान से ताजाराम बारोटिया, रूघाराम कमलिया, मामराज बारोटिया, रामचंद्र पड़िहार, लादूराम कमलिया, बजरंगलाल, सातलेरा के लक्ष्मीनारायण, बीनादेसर के चेतनराम, पुदंलसर के नानूराम पड़िहार व तेजाराम बारोटिया, मोमासर के ताराचंद कताला, बीरबलराम कताला, भगवानाराम बरोड़, जैसाराम सैंसमल, धीरदेसर पुरोहितान मेघाराम, बखूसर लिछमणसिंह चौहान, सींथल जेठाराम मेघवाल, ठुकरियासर आदुराम गांधी, तोलियासर से सुनील कुमार, डॉ.दरियासिंह, तोलाराम पूनियां, लालचंद सारसर, समंदसर मनीष बीरट, शिवलाल, मनोज कुमार, परमेश्वरलाल, बाडेला से भजनलाल, धनेरू से मूलचंद, बेनीसर से संदीप कुमार, बिग्गाबास रामसरा से रामकिशन पड़िहार, लालचंद, लिखमादेसर से रतीराम बावरा, लालासर बेगाराम मेहरड़ा, छगनलाल घड़सीसर, ओमप्रकाश कमलिया सहित अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रदेश महासचिव मनराज कांटीवाल ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानव जन जागृति संस्थान का स्नेह मिलन समारोह हुआ संपन्न।

विहिप ने बाबा रामदेव मंदिर में किया सत्संग का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिमाह अमावस्या को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली सत्संग का बुधवार को बाबा रामदेव मंदिर में किया गया। प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, राजकुमार जोशी, विनय दुगड़, पंडिल गोविंद प्रजापत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पदाधिकारियों ने भारत माता सहित राम व कृष्ण पूजन किया गया। सत्संग प्रमुख तिलोकचंद प्रजापत ने विभिन्न मंदिरों में किए जाने वाले इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म जागरण व युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सत्संग में हीरालाल सिखवाल, जनार्दन जोशी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रखंड के उपाध्यक्ष अशोक नाई, गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर प्रचार प्रमुख भूषण करवा, बलबीर राजपुरोहित, रामस्वरूप प्रजापत, दीनदयाल प्रजापत सहित मातृ शक्ति भी शामिल रहें। सभी ने भारत माता के जयकारों के साथ आयोजन को पूर्ण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव मन्दिर में विहिप का सत्संग आयोजन हुआ संपन्न।