






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दुलीचंद मीना ने गुरूवार को ग्राम पंचायत कीतासर भाटियान में जन सुनवाई की व रात्रि चौपाल में शामिल हुए। ग्रामीणों ने गोचर भूमि से अस्थायी कब्जाधारियों के कब्जे हटाने, गोचर भूमि में पंचायत भवन के लिये भूमि आवंटन किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में पानी की बड़ी समस्या है। एक टयूबवेल का निर्माण करवाने व एक बुस्टर पम्म सेट लगवाने मांग की। रा. प्रा. वि. बेगलाव जोहड़ में शोचालय निर्माण करवाए जाने की मांग भी रखी। मीणा ने परिवादों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मीणा ने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया व कार्मिकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार कुलदीप मीना, गिरदावर शंकर लाल जाखड व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सूमन पूनियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ प्रदीप तथा सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनिया व ग्रामीण शामिल हुए।




