May 20, 2026
evee

राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ सम्मान समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में खेल प्रभारी दलीप सिंह सेरड़िया ने बताया कि कबड्डी का रोमांचक फाइनल मैच आज खेला गया व टीम देवेंद्र गोदारा विजेता रही वहीं टीम रोहित मीणा उपविजेता रही। तश्तरी डिस्क थ्रो में महिला वर्ग में राधा राजपुरोहित प्रथम व कांता द्वितीय स्थान पर रही। गोला फैंक महिला वर्ग में अनिता डेलू प्रथम व रिता द्वितीय स्थान पर रही। गोला फैंक पुरूष में रामनरेश गोदारा प्रथम स्थान पर, अंश पूनिया द्वितीय स्थान पर रहें। महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिता मेघवाल प्रथम व ममता दर्जी द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर पुरूष दौड़ में रामनरेश प्रथम, अंश पूनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रूमाल प्रतियोगिता में पार्वती सुथार प्रथम स्थान और पूजा मेघवाल द्वितीय स्थान पर रहें। सहायक आचार्य अमित तंवर व राजश्री स्वामी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए उत्साहवर्धन किया। खेल प्रभारी ने सभी का आभार जताया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया गोदारा का जन्मदिन, दी शुभकामनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के जन्मदिन पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर उन्हें खिलाया व बधाई दी। गोदाा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मनोज पारख, हीरालाल जाट, संजय करनानी, विमल भाटी, मुलचंद स्वामी, प्रहलाद सोनी, राजेश मंडा, दाऊद काजी, यूसुफ चुनगर, संदीप नाई, ललित सारस्वत, श्याम सुंदर दर्जी, मुकेश प्रजापत, मनोज सुथार, यश पारख सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्राचार्य इंद्रा कुमारी के सेवा निवृत्ति समारोह में शामिल हुआ पूरा गांव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर की राजकीय इचरज देवी बालिका उमावि में सेवारत प्राचार्य इंद्रा कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को शाला परिवार के साथ ग्रामीणों भाव भरी विदाई दी। इस दौरान ग्राम पंचायत व शाला निर्माता भामाशाह केएल जैन के संयुक्त तत्वाधान में समारोह का आयोजन किया गया। भामाशाह प्रतिनिधि विद्याधर शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य को बधाई देते हुए उनके भावी जीवन को भी समाज व परिवार के लिए उपयोगी बनाने का आग्रह किया। हंसराज पटावरी ने भामाशाह की ओर से उनका सम्मान किया। ग्राम पंचायत की ओर से गोपाल गोदारा ने उनका सम्मान किया। समारोह में अधिशाषी अभियंता सत्यपालसिंह, पीईईओ अजीतसिंह भी मंच पर मौजूद रहें। प्राचार्य इंद्रा कुमारी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने विदाई व्यक्त्वय देते हुए बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए एकाग्रचित्त होकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान भामाशाह की ओर से विद्यालय की सभी बालिकाओं, स्टाफ व ग्रामीणों को सामूहिक भोजन करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया। समारोह में शाला अध्यापिका सुमन जोशी, ओम इंदौरिया, मदन सोनी, बजरंग प्रजापत, विपिन जोशी, प्रभु गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह केएल जैन द्वारा विद्यालय की सभी छात्राओं, स्टाफ व ग्रामीणों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के संस्थापक को याद किया, सरस्वती पूजन से समारोह प्रारंभ हुआ।