May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-01-31 at 19.45.49

करणी कथा का भाव भरा वाचन, शनिवार तक बढ़ा कथा का समय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे विश्वास के साथ भक्त जीवन को माँ करणी के चरणों में समर्पित कर दें तो माँ पग पग पर सहायता करती है। ये प्रेरणा करणी कथा के वाचक डॉ करणीप्रताप ने दी। उन्होंने बिग्गाबास में आयोजित करणी कथा में शुक्रवार को चौथे दिन कथा के अनेक प्रसंग सुनाए। उन्होंने अणदा सरदार का प्रसंग सुनाया तो उपस्थित श्रद्धालुओं के नेत्रों से आंसू बहने लगे। कथावाचक ने कहा कि अणदा ने माँ से जन्म जन्म की भक्ति मांगी। कथा में अनेक भजनों पर करणी भक्ति में लोग भाव विभोर होकर झूमने लगे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं के आग्रह पर कथावाचक ने कथा को शनिवार तक बढ़ाने की स्वीकृति देते ही पांडाल जयकारों से गूंज उठा। अब कथा का वाचन कल शनिवार को भी दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग कथा में शामिल हुए।

भागवत कथा में सुनाए अनेक प्रसंग, भक्ति मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में हंसोजी धाम में आयोजित भागवत कथा में आज दूसरे दिन कथावाचक आशाराम जी महाराज ने पवित्र ह्रदय के साथ भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराज ने पार्वती, शिव विवाह, सती प्रसंग व ध्रुव चरित्र का विस्तृत वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। आयोजक मंडल के ओमनाथ ज्याणी बताया की आगामी 5 फरवरी को पूर्णाहुति हवन पूजन व महाप्रसादी का आयोजन होगा। 5 फरवरी को ही भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। इसी दिन रात्रि को जम्मे का आयोजन होगा।