May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, देखें फोटो भी।

विधायक ने भोजास में शिलान्यास व दुसारना किया 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने रविवार को गांव भोजास में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया वहीं गांव दुसारणा में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई में प्रदेश भर में विकास के नए आयाम रचे जा रहें है। आमजन के लिए बिजली पानी शिक्षा चिकित्सा की सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। जिससे बिजली संबंधी समस्याओं से किसान व ग्रामीणों को राहत मिल सकें। विधायक ने भोजास में विधि विधान से पूजन पूर्ण करते हुए जीएसएस के निर्माण की नींव रखी। दोनों गांवो के ग्रामीणों ने उत्साह के साथ फुलमाला व साफा पहना कर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान भोजास के दानदाता गोरधन सिंह, लालसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह, माल सिंह, चालम सिंह राजपुरोहित ने विधायक का आभार जताया। दुसारणा में नवनिर्मित 33 केवी जीएसएस के ट्रांसफार्मर का स्विच ऑन कर उसका लोकार्पण किया। यहां सरपंच शेरसिंह, भंवरलाल तरड, मालाराम सेरडीया, किसनाराम सेरडीया, शादीराम जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें व विधायक का आभार जताया। दोनों स्थानों पर विधायक सारस्वत के साथ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, तोलाराम तावणीयां, जगदीश पारीक, मोहननाथ सिद्ध , अगरसिंह कोटासर, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, रामसिंह जागीरदार, मूलचंद इन्दोरीया, देवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, गोविन्द सारस्वत सहित विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विष्णु मैथी, एईएन, जेइएन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भवानी प्रकाश ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दुसारणा में किया जीएसएस का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में विधायक ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

कुंभ यात्रा के लिए उत्साह, अंतिम सीटें ही शेष, आज ही करें सम्पर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व के सबसे बड़े सामूहिक धार्मिक आयोजन महाकुंभ में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन स्नान करने पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल से भी हजारों यात्री महाकुंभ स्नान पूजन के लिए आ जा रहें है। वहीं हजारों श्रद्धालु उमंग व उत्साह के साथ प्रयागराज जाने के लिए साथ व साधन की तलाश में है। ये खबर कुंभ जाने की चाहत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही है। क्षेत्र से आगामी 5 फरवरी को कुंभ स्नान के साथ साथ कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बसें रवाना होगी। श्रीडूंगरगढ़ शहर से अमित ट्रेवर्ल्स के संयोजन में सुबह 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ से तीर्थ यात्रियों की बस रवाना होगी। इस बस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु यात्री अपना अग्रीम पंजीयन 9660801700 या 7742651551 पर संपर्क कर करवा सकते है। दोनो ही यात्राओं में अंतिम कुछ सीटें ही बाकी बची है। यात्रा 5 दिवसीय होगी और मथुरा, वृंदावन, काशी, अयोध्या होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यहां त्रिवेणी संगम में डुबकी के साथ महाकुंभ स्नान कर श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेंगे।

शराब ठेका हो बंद, ग्रामीणों ने धरनास्थल पर लगाए नारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द कराने की मांग को लेकर 155वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। युवाओं ने ठेका बंद होने की मांग की सुनवाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरनास्थल पर मौजूद युवाओं ने शराब ठेका बंद हो बंद हो के नारे लगाए। आज धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, भंवरलाल पुनियां, ब्रह्मदेव सरपंच शेरपुरा, आयुष गोदारा बीकानेर, लालचन्द चोटिया, सहीराम आर्य, राजेंद्र आर्य, राकेश चोटिया, रामनिवास चोटिया, सत्यप्रकाश आर्य, लाधुराम भुंवाल भानुदा, श्रवण भुंवाल भानुदा, सुभाष चोटिया, विजय, केशराराम चोटिया, नोरंगलाल चोटिया, रामचन्द्र चोटिया, मामराज चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, कानाराम चोटिया, बाबूलाल, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

घायल नीलगाय को पहुंचाया चिकित्सालय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर में केऊ रोड़ पर घायल अवस्था में पड़ी एक नील गाय को गांव की युवा विकास समिति से जुड़े युवाओं ने संभाला एवं गांव से श्रीडूंगरगढ़ स्थित वन विभाग के रेसक्यू सेंटर पहुंचा कर उपचार हेतू सूपूर्द किया। इस दौरान रामनिवास सिहाग, विष्णु गोदारा, बीरबलराम सिहाग, महावीर सिंवर, महावीर सुथार, शिवकुमार सुथार, श्रवणराम सिहाग, मांगीलाल सहू, मघाराम सिहाग आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल नील गाय को संभालते गांव जाखासर के युवा।

पुण्यतिथी पर गौशाला में लगाया पांच मण लापसी का भोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की करणी गौशाला में रविवार को दिवंगत रामनिवास महिया की पुण्यतिथी पर परिजनों द्वारा 5 मण लापसी का भंडारा आयोजित किया गया। महिया परिवार के जगदीश प्रसाद, मांगीलाल, मनोज कुमार, महेश कुमार, हनुमान प्रसाद महिया आदि गौशाला पहुंचें एवं अपने हाथों से गौवंश को लापसी भोग लगाया। गौशाला कमेटी द्वारा आभार जताया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में लगाया पांच मण लापसी का भोग।