






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। बसंत पंचमी पर भारत संरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र की युवा प्रतिभा धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने धरती धोरा री..व पधारो म्हारो देश.. राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शकों ने प्रस्तुति की दाद देते हुए खूब सराहना की। अनेक दर्शक गीत के साथ झूमने लगे। समारोह में केंद्र अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय, सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी, कुलपति डॉ रमेशचंद्र गौड़, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो मजहर आसिफ, संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडिया सहित अनेक दर्शक मौजूद रहें। अतिथियों ने मेहरा को पुरस्कृत किया। विदित रहें मेहरा वर्तमान में केंद्र में सहायक के पद पर कार्यरत भी है और लगातार संगीत साधना कर रहें है। वे विभिन्न मंचो पर अपनी प्रस्तुतियां देते रहते है।




