






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। नेशनल हाईवे पर अभी एक बर्निंग कार का वीडियो सामने आया है, यहां बीकानेर की और गांव गुंसाईसर छोटा के पास हाईवे पर एक कार धू-धू कर जल रही है एवं कार में ब्लास्ट होने की आशंका होने पर वहां आस पास से गुजर रहे लोग दूर हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों के लिए इस जलती हुई कार का वीडियो वहां से गुजर रहे टाइम्स के जागरूक पाठक गांव हेमासर के प्रकाश सारस्वत ने उपलब्ध करवाया है। वहीं बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे टाइम्स के जागरूक पाठक रोहित शर्मा ने फोटो उपलब्ध करवाते हुए इस संबध में प्रशासन को भी सूचना दी है। मौके पर पर कार मारूती की इरटिका बताई जा रही है एवं कार में गैस किट भी लगे होने की जानकारी सामने आई है। आप भी देखें फोटो एवं दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो। – https://www.facebook.com/share/v/1NSLL5xdii/




