May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-05 at 08.23.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे है एवं हादसों की संख्या में क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर एवं फोरलेन हाईवे निर्माण की आवश्यकता को और ज्यादा महसुस करवा रही है। मंगलवार रात को हाईवे पर एक कार के जल कर खाख होने के बाद देर रात करीब 3 बजे दो ट्रक आमने सामने भीड़ गए। हाईवे पर गांव लखासर के पास हुए इस हादसे में कोलायत से बजरी लेकर आ रहे ट्रक और चारे से भरे ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चारे से भरा ट्रक जहां पलट गया एवं बजरी से भरा ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक में फंसे ड्राईवर को बमुश्किल निकाला एवं टोल एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायल ट्रक ड्राईवर की पहचान कोलायत थानाक्षेत्र के गांव बच्छासर निवासी 24 वर्षीय संजूराम पुत्र नारायणराम के रूप में हुई है। घायल के दोनो पैर टूट गए थे एवं उसे बीकानेर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर शेरूणा एवं श्रीडूंगरगढ़ दोनो थानों की पुलिस एवं अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चारे से भरे ट्रक में टकराया बजरी कर ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर के बाद एक ट्रक पलटा तो दूसरा उतरा सड़क से।