






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। अभी अभी समाचार श्रीडूंगरगढ़ के सीमावर्ती गांव परसनेऊ से आ रहे है। यहां परसनेऊ के पास नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में एक जने की मौत के समाचार मिल रहे है। मौके पर राजलदेसर थानाधिकारी कमलेश कुमार मय पुलिस बल पहुंचे है और वहां लगी भीड़ के सहयोग से घायलों को निकाला। घायलों को 108 एम्बुलैंस एवं गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलैंस से चिकित्सालय लेकर जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर करीब 11 बजे एक पिकअप एवं कार की आमने सामने की भीड़ंत हो गई। कार में सवार सभी पांचों जनों को गंभीर चोटें लगी एवं इनमें एक जने की मौत की पुष्टी प्रशासन द्वारा की जा रही है। अन्य भी गंभीर अवस्था में रैफर किए गए है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। मौका पर से ह्दयविदारक वीडियो देखें इस लिंक पर क्लिक करके-




