May 20, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का सेरूणा में किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नियुक्ति के बाद पहली बार सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना हुआ। जहां पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ के आवास पर उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकम में एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने पंचारियों को साफा पहनाया एवं एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़, गौरीशंकर स्वामी, अमरचंद सारस्वत, हनुमान सारस्वत, मूलाराम गोदारा, सादिक खान, हीरालाल स्वामी, सिकंदर अली, खेताराम साईं, गजानन्द सारस्वत, मघाराम सारस्वत, महेंद्र सिंह, कोजाराम कूकना, भगवानाराम शर्मा, धनानाथ, लेखराम नाइक, भूराराम नाईक, रतनलाल सारस्वत, सोहन नाथ, खेताराम मेघवाल, तेजनाथ सिद्ध, शिशपाल सारस्वत आदि ग्रामीणों ने माल्यापर्ण किया। इस मौके युवा नेता रणवीरसिंह ने गांव की समस्याओं के बारे में बताते हुए सरकार तक आवाज पहुंचाने एवं गांव को और नई सौगातें दिलवाने का आग्रह पंचारिया से किया। पंचारिया ने आभार जताते हुए भाजपा को राष्ट्र उत्थान मे जुटी पार्टी बताते हुए पार्टी को मजबुत करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान मौजूद लोगों से किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा में किया गया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का अभिनंदन।

किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन, सामूहिक रूप से हुआ आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सोमवार को गांव कोटासर की करणी गौशाला में भगवान विश्वकर्मा का श्रृंगार किया गया एवं गौवंश को लापसी भंडारा, गुड का भोग लगाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्र में कई जगहों पर किया गया पूजन।

गोदारा का मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व उपप्रधान एवं कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा के जन्मदिवस के मौके पर उनके आवास पर शहर कांग्रेस द्वारा सामूहिक रूप से जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, विमल भाटी, मनोज पारख, हीरालाल जाट, प्रहलाद सोनी, राजेश मंडा, रमेश बसनीवाल, दाऊद काजी, शिवकुमार जाखड़, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, सोहन गोदारा, लालचंद जाखड़, राजन मूंड, राजकुमार डेलू, नोलाराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, राकेश सिद्ध सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं केक काट कर गोदारा को जन्मदिन की बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन्मदिन पर पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा का अभिनंदन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पीएम श्री राउमावि ताल मैदान में हुआ विशिष्ट आयोजन, बच्चों को मिली कैरीयर की राह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान स्थित पीएमश्री राउमावि में सोमवार को कैरीयर मेले का आयोजन किया गया।  मेले का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, शिक्षाविद डॉ. मदन सैनी ने करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ किसी भी कौशल का सीखना जरूरी बताया। मेले के दौरान अपने अपने विषयों के विशेषज्ञ घनश्याम जांगीड़ ने बैंकिंग, हितेश जांगीड एवं सुरेन्द्र सिंह ने कृषि, केशव सैनी एवं विशाल ड्रामा व थिएटर, राजूराम दुसाद एवं भवानीसिंह ने गौआधारित उत्पाद, देवयानी ने ब्यूटी फील्ड, ओमप्रकाश रेगर ने बागवानी, संजय माली ने फास्ट फूड कॉर्नर, राकेश कुमार एवं सुभाष ने योग एवं आईटीआई के बारे में जानकारियां दी। मेले में व्याख्याता भंवरलाल स्वामी के निर्देशन में सीए, सीएस, एमबीए के लिए, दीपक चौधरी के निर्देशन में समाजसेवा एवं स्टार्टअप के लिए, मदनलाल कड़वासरा के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासनिक सेवा, संदीप कुमार डूडी के निर्देशन में रक्षा सेवांए, सुरभि पारीक के निर्देशन में मेडिकल एवं रिसर्च, सोनल शर्मा के निदे्रशन में इंजिनियरिंग एवं तकनीकी, सूचना, प्रौद्योगिकी, सोमेन्द्र बैंस के निर्देशन में साहित्य, लेखन, काव्यपाठ, मंच संचालन, प्रेमसिंह राठौड़ के निर्देशन में स्कूली शिक्षक, दुर्गादेवी के निर्देशन में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षक, कविता जानूं के निर्देशन में टीवी, रेडिया, दूरसंचार एवं पत्रकारिता, कुसुम देवी के निर्देशन में खेल, रमेश बिठ्ठू के निर्देशन में दिव्यांगों के लिए विशेष योजनाओं, सुखाराम रेगर एवं रामलालनाथ सिद्धके निर्देशन में स्वरोजगार, यशोद सुथार के निर्देशन में आईआईटी, राधेश्याम रैगर के निर्देशन में कृषि क्षेत्र, सोमेन्द्र बिंब व दिव्या कंवर के निर्देशन में रिज्यूम निर्माण संबधी स्टाल्स लगाई गई। इन स्टाल्स पर विद्यार्थियों ने संबधित विषयों के बारे में विस्तार से जाना एवं अपनी रूची अनुसार जानकारियां प्राप्त की। मेले का संचालन प्रदीप कुमार कौशिक ने किया एवं प्राचार्य डॉ मनीष कुमार सैनी ने आभार जताते हुए सभी विशेषज्ञों को प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैरीयर मेले के दौरान बच्चों को स्टाल्स लगा कर दी गई विभिन्न जानकारियां।