May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-10 at 19.34.56 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2025। क्षेत्र में दो महिलाओं के घर से लापता होने की दो गुमशुदगी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुई है। कस्बे में एक विवाहिता दो मासूम बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई और गांव मोमासर में एक युवती आधी रात बाद अपने घर से निकल गई। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की गुहार पुलिस से लगाई है। दोनों ही मामलों में जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है।

दो बच्चों के साथ विवाहिता हुई लापता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास निवासी जाफर हुसैन ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसके बेटे शकील की बेगम हाजिदा 6 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली। बहू दो साल के बालक व 6 माह की बालिका को साथ लेकर आधार कार्ड बनवाने का कहकर बाजार की ओर गई। परंतु वह शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके फोन पर फोन किए। महिला का फोन ऑफ आने लगा और पास पड़ौस व रिश्तेदारी में तीनों की तलाश करने पर उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली व हैड कांस्टेबल देवाराम ने महिला व बच्चों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

एक युवती गहने, रूपए लेकर आधी रात को निकली घर से, परिजन पेरशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर निवासी राकेश पुत्र लूणाराम नाई ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन जशोदा बीती रात करीब 2 बजे घर से 20 हजार नगदी, गहने व मोबाइल लेकर निकल गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने उसकी तलाश का प्रयास किया। युवती का फोन ऑफ आ रहा है व उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली व हैड कांस्टेबल देवाराम ने जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में अपने घर से निकली युवती हुई लापता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो मासूमों के साथ निकली विवाहिता।