






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2020। कांग्रेस कार्यालय में आज खासी रौनक नजर आई और दिन भर पंचायत चुनाव के दावेदारों की आवाजाही रही। कांग्रेस में चुनावी उत्साह का ज्वार ग्रामीण कार्यकर्ताओं में बढ़ता जा रहा है। आज अपने सर्मथकों के साथ टिकिट के दावेदार पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के यहां पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोदारा ने 2 नवंबर को सुबह 11 बजे चुनावी चर्चा के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। गोदारा ने बताया कि गणपति धर्मकांटे पर आयोजित बैठक में दावेदारों का फीडबैक लिया जाएगा जिसमें देहात के सभी कार्यकर्ता भाग ले सकेंगे।




