






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना ने गुरूवार को अवैध शराब रखने व बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया वहीं दो जनों ने शांतिभंग के आरोप में जेल की हवा खाई। हैड कांस्टेबल मोहनलाल ने गुरूवार को बीदासर रोड पर नोसरिया गांव के निकट रीड़ी निवासी रामरतन जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 48 पव्वे बरामद किए व अवैध रखने व बेचने के आरोप मे मामला दर्ज कर जाचं एएसआई रामावतार को दी गई है। एक अन्य कार्रवाई मे हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने आड़सर बास निवासी परतासिंह को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने सांवतसर निवासी महेश कुमार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।



