May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2025। शनिवार शाम एक और राजस्थानी घूमर, तो दूसरी ओर दक्षिण भारतीय नृत्य, खूब लगन लगाकर पढ़ने की सीख देते कव्वाली के स्वर तो कभी भांगड़ा की मस्ती से सराबोर करते नन्हें मुन्नें की प्रस्तुतियां, ये दृश्य नजर आया कस्बे के अंग्रेजी माध्यम जयपुर पब्लिक स्कूल में, यहां धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि निकेत पारीक ने बच्चों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि ये प्रतिभावान बच्चे भारत का भविष्य है। जिनके निर्माण की भूमिका जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से जेपीएस द्वारा निभाई जा रही है। पारीक ने बच्चों को ईमानदारी से मेहनत के करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथि पूर्णमल चौधरी ने अभिभावकों से प्रतिदिन एक घंटा अपने बच्चों को जरूर देने का आग्रह किया। जिससे वे तकनीकी युग में भावनाओं को महत्व देना सीख सकें और जीवन मूल्यों को समझ सकें। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने सभी अतिथियों का शॉल साफा व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी का आभार जताया। घिंटाला ने अभिभावकों से बच्चों की फ्रैंडली मॉनिटरिंग करने की बात कही। समारोह में पांचू ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल जानू, पटवारी हरिराम सहारण, सत्यदीप भोजक, सुभाषचंद्र शास्त्री, इंद्रचंद तापड़िया, लक्ष्मीनारायण भादू, ओमप्रकाश कालवा, जिज्ञासु सिद्ध, सुनील तावणियां सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियां संतोष बैरागी ने करवाई। स्कूल स्टाफ संदीप गोदारा, सत्यपाल, प्राजंल, अंशू शर्मा, हरीश शर्मा, रमेश पारीक, संदीप सिंह, भरत सिंह, बिट्टू, विनोद कुमार, राकेश परिहार, दिनेश, पूनम, जेठमल, रजनी चारण, ममता मोदी, रुचिका सोनी, कंचन बाला, नीतू अडावलिया, चांदनी, कोमल जैन, रश्मि गौड़, सुप्रिया शर्मा, सरोज, पल्लवी, पायल शर्मा, नीलम, मोनिका, मानवी व मनीषा ने सहयोग देते हुए व्यवस्थाएं संभाली। बड़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए व सभी ने वार्षिकोत्सव आयोजन में बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सरस्वती पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने के प्रभावी मंच संचालन ने सभी का मन मोह लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश वदंना व सरस्वती वदंना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम।