May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-16 at 14.14.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2025। आड़सर बास के हनुमान क्लब खेल मैदान में आयोजित होने वाली सिद्ध युवा महासभा की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आगामी 23 व 24 फरवरी 2025 को होगी। महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की समस्त तैयारियां कर ली गई है। वहीं 15 व 16 फरवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता को आकस्मिक कारणवश स्थगित कर दिया गया था। जो अब 23 व 24 फरवरी को आयोजित होना तय किया गया है। कलवानियां ने बताया कि गत दो वर्षों के सफल आयोजन के बाद सिद्ध समाज का ये तीसरा खेल मेला होगा। जिसमें समाज के युवाओं की 28 टीमें देशभर से भाग लेगी। बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल होंगे। इसका उद्देश्य समाज के युवाओं के बीच स्नेह सम्मान व सौहार्द की भावना को बल देना है। उन्होंने समाज के सभी खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं महासभा के सदस्य आयोजन को सफल व भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गए है।