May 20, 2026
evee

लखासर की रोही में काट डाले खेजड़ी, नीम व कीकर के पेड़, युवाओं ने जताया आक्रोश, विभाग ने की कार्रवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर व बेनीसर के बीच हाईवे किनारे खेजड़ी के 10, नीम 1 व कीकर के 11 पेड़ काट डाले। हरे पेड़ कटने की सूचना मिलने पर जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के कार्यकर्ता अशोक, सन्तोष कुमार, धर्मपाल, रामदयाल व अशोक बिश्नोई मोके पर पहुंचे। युवाओं ने वनविभाग व पुलिस को सूचना दी और विरोध दर्ज करवाया। वन विभाग के मोहन मीणा, सीताराम सिद्ध, राजेंद्र बिरोटिया पहुंचे व मौका मुआयना किया। वन विभाग की टीम व पटवारी ने कटे हुए पेड़ जब्त किए। संस्था के कैलाश विश्नोई ने बताया कि रोही लखासर में खसरा संख्या 628 व 625 में हरे पेड़ काटे गए है। मौके पर खेत के खातेदार भी मौजूद रहें। खेत मालिकों ने भविष्य में पेड़ नहीं काटने की बात कही। वन विभाग ने फर्द भी बनाकर दर्ज की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की रोही में काट डाले हरे पेड़, संस्था के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर कटाई रूकवाई और विरोध जताया।

सक्रिय युवाओं ने डॉ रजनीश कौशिक का किया सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सक्रिय युवाओं ने एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर डॉ रजनीश कौशिक का सम्मान किया। स्वागत दल में शामिल राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने बताया कि डॉ कौशिक के समाज का समाज व सामाजिक संस्थाओं को दिए जा योगदान के लिए उनको अयोध्यापति राजा श्रीराम का चित्र देकर उनके सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता राजाराम गोदारा, रामनिवास बाना, प्रकाश गांधी, जावेद बहलीम, देवेंद्र स्वामी शामिल रहें। डॉ कौशिक व उनकी पत्नी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन के संचालक का सक्रिय कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंच कर किया सम्मान।

खोया-पाया
गर्म खाने के टिफिन से भरा बोरा गिरा, की मदद की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक टवेरा गाड़ी में केरियर पर रखा गर्म खाने के टिफिन से भरा बोरा कहीं गिर गया है और पीड़ित ने क्षेत्र के नागरिकों से लौटा कर मदद करने की अपील की है। बोरा श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ के बीच कहीं रोड पर गिरा है। किसी ग्रामीण या यात्री को यह सामान मिले तो वे विक्रम 8094920790 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है।