






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। एक 25 वर्षीय नौकरीपेशा युवती रोज की तरह अपने घर से निकली और लौट कर नहीं आई। परेशान पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाते उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी परिवादी ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को सुबह 7 बजे युवती सदा की तरह बीकानेर अपनी जॉब पर गई। युवती शाम 7 बजे तक घर पहुंच जाती है जो 19 को लौट कर नहीं आई। चार बजे तक उसका फोन ऑन था और उसके बाद से लगातार अब तक फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप को दी है।



