May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के साथ ही शुक्रवार सुबह क्षेत्र में कोहरा छा गया। कस्बे सहित आस पास के अंचल में लोग सुबह उठे तो कोहरे के साथ हल्की ठंड भी महसूस हुई। कस्बे सहित सातलेरा, लखासर, सेरूणा, बिग्गाबास रामसरा, रीड़ी सहित आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया। जिससे वाहनों की विजिबिलिटि घट गई और वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम साफ रहा और सभी जिलों में गुरुवार दिन में धूप रही। वातावरण में नमी रहने और हल्की हवाएं चलने से दिन में हल्की ठंडक रही। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई वहीं 22 फरवरी को तापमान में बढोतरी का अंदेशा जताया है। इसके बाद कुछ शहरों का तापमान 25-26 फरवरी तक गर्मी बढेंगी वहीं बाड़मेर जालौर के इलाकों में 35 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार होने की संभावना भी है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, गंगानगर, बारां, हनुमानगढ़, सिरोही और करौली में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
किसानों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल में आज सुबह कोहरा छाने से किसान वर्ग में प्रसन्नता छा गई। गांव लोढ़ेरा के किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि कोहरा सभी फसलों के लिए अच्छा रहेगा। इससे केवल जीरे में गर्मी के बाद ठंड पड़ने से कुछ नुकसान की आशंकाएं हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ रोही में स्थित किसान हरि जाखड़ ने बताया कि चने व गेहूं के लिए ये कोहरा खासा फायदेमंद होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के निकट हाइवे पर सुबह 7.45 पर भी छाया रहा घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सुबह 8.30 बजे भी नजर आया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा के खेतों में