






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2020। बीकानेर में आज कोरोना विस्फोट हुआ है व एक साथ 198 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इसी रिपोर्ट में श्रीडूंगरगढ में भी एक कोरोना पॉजिटिव 51 वर्षीय महिला रिपोर्ट हुई है। बता देवें कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जांच के लिए सैम्पल लिए जाएंगे। बीकानेर जिले में कोरोना सैंपल कम लिए जाने व जांच नहीं होना भी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।



