May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2025। बीकानेर में राजपूत हॉस्टल के पास अपनी जेब से पिस्टल निकाल कर दिखाना क्षेत्र के युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब बीकानेर सदर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया एवं आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के गांव कल्याणसर पुराना निवासी 23 वर्षीय रामनिवास हरडू के रूप में हुई है। युवक के पास जब्त की गई पिस्टल मैड इन स्पेन लिखा हुआ मिला एवं मैगजिन खाली ही थी। सदर थाने के एएसआई तनेरावसिंह को गश्त के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली के राजपूत हॉस्टल के पास एक युवक अपनी जेब से बार बार पिस्टल निकाल रहा है एवं वापस रख रहा है। ऐसें में पुलिस दल मौके पर पहुंचा एवं युवक को दबोचते हुए गिरफ्तार किया एवं उसके पास से देशी पिस्टल को जब्त कर लिया।