






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रूपादेवी स्कूल के पास एक सूने बाड़े में खड़ी की गई कार में अचानक आग लग गई एवं देखते ही देखते पूरी कार जल कर खाख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपादेवी स्कूल के पीछे रहने वाले सुरेश सिंधी अपने पास के बाड़े में अपनी कार खड़ी कर बाहर गया हुआ था। रविवार रात करीब 12 बजे अचानक उसकी कार में आग लग गई एवं देर रात होने के कारण आग का पता चलने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग के कारण गाड़ी के टायर धमाकों के साथ फटे तो आवाज सुन कर आस पास के लोग घरों से निकले एवं जलती कार को देख कर नगरपालिका दमकल को सूचना दी। सूचना देने पर नगरपालिका के दमकलकर्मी शंकरलाल नाई, गिरधारीलाल, महीपाल, गणेश कुमार आदि ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। प्राथमिक जानकारी में मामला संदिग्ध लग रहा है एवं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति वहां से गुजरते हुए भी दिखा है। हालांकी सीसीटीवी की तस्वीर साफ नहीं होने से स्पष्ट पहचान अभी नहीं हो पा रही है। देखें मौके के फोटो और लिंक पर क्लिक कर देखें फेसुबक पर जलती कार का वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/18zJWieTcD/




