






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। गाय सामने आने से एक बाइक स्लिप हो गई और बाइक सवार एक जना चोटिल हो गया व एक घायल हो गया। बाइक सवार गांव लिखमादेसर से कुंतासर जा रहें थे। रास्ते में उनकी बाइक स्लिप हो गई। तुलछीराम मेघवाल निवासी लिखमादेसर बेहोश हो गया जिसे होश नहीं आने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं इसी गांव का सुल्तानाराम मेघवाल चोटिल हो गया। दोनों को वहां से गुजर रहें जागरूक नागरिक राकेश मंडा ने अपनी कैंपर से उपजिला अस्पताल पहुंचाया है।




