May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2020। मंगलवार देर रात बीकानेर से हरिद्वार के लिए निकली बस छोटी सवाई सरदारशहर के पास एक पिकअप से टकरा गई और बस में सवार एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। 5 जने गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सतीश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 45 वर्षीय गणेश पुत्र फकीरचंद पुरोहित निवासी सुजड़ा कोलायत की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात छोटी सवाई सरदारशहर के पास बीकानेर से हरिद्वार जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप से टक्कर में बस में सवार एक जने की मौत हो गई व 5 घायल हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स के पाठक सरदारशहर निवासी महेंद्र कुमार ने फ़ोटो उपलब्ध करवाएं है।