May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। कस्बे में भवनों के निर्माण से यहां समग्र समाज को विशेष आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाने में दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये बात विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कही। सुथार ने कहा कि धन की श्रेष्ठ गति दान है और श्रीडूंगरगढ़ के दानदाताओं ने कस्बे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में तीसरे तल का शिलान्यास समारोह में बोल रहें थे। तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने विधि विधान से पूजन के साथ नवनिर्माण की नींव रखी। श्रीमद आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान अध्यक्ष भीखमचंद पुगिलया ने भवन द्वारा दी जा रही सेवाओं को बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री मालचंद सिंघी ने आभार जताते हुए तीसरे तल में कमरों के निर्माण हेतु सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं की जानकारी दी। सिंघी ने बताया कि यहां 27 कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके बाद भवन में 38 के सथान पर 65 कमरों की सुविधा हो जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा मित्तल ने की और समारोह में भामाशाह जतनलाल पारख, साहित्यकार श्याम महर्षि, भवन उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया, भवन कोषाध्यक्ष कमल पुगलिया मंचासीन रहें। जतनलाल पारख ने कहा कि दानदाता गांव के लिए तैयार है पर यहां के रहवासी व जिम्मेदारी भी अपनी दायित्व समझे और कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास करें। साहित्यकार श्याम महर्षि ने इतिहास की चर्चा करते हुए जैन भवनों व मंदिरो के महत्व पर प्रकाश डाला। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए सेवार्थ सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार जताया। भीकमचंद पुगलिया जयपुर ने भी अपना संबोधन देते हुए भवन की प्रगति के लिए मंगलकामनाएं की। सभी वक्ताओं ने नवनिर्माण से बढ़ने वाली भवन सुविधाओं को सराहा। समारोह में मौजूद दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।

मौजिज लोग हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिलान्यास समारोह में क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। यहां तुलसीराम चौरड़िया, बजरंगलाल सेठिया, माणकचंद डागा, हनुमानमल श्यामसुखा, रिद्धकरण लूणिया, केएल जैन, रामदेव बोहरा, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, महिला मंडल सदस्य, कन्या मंडल सदस्य, संजय बोथरा सूरत, कुंभाराम घिंटाला, प्रदीप पुगलिया, पवन सेठिया, अशोक बैद, तोलाराम पुगलिया, तोलाराम मारू, पवन उपाध्याय, रमेश शर्मा, सुशील सेरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, विजय महर्षि, सूर्यप्रकाश गांधी, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, श्रवणकुमार भामूं, ओमप्रकाश गांधी, महावीर माली, विजयराज सेठिया, भंवरलाल दुगड़, श्याम सारस्वत, करनीसिंह बाना, हरिप्रसाद मूंधड़ा, सहित अनेक सक्रिय नागरिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भामाशाहों के सहयोग हो रहें क्षेत्र के विकास की सराहना करते हुए दानदाताओं का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीमद आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान अध्यक्ष भीखमचंद पुगिलया ने भवन द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिलान्यास समारोह में शामिल हुई महिला मंडल सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज लोग शामिल हुए समारोह में, दानदाताओं के सहयोग की सराहना की।