May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। उत्तर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान व आस पास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। गुरूवार को बीकानेर, जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार शुक्रवार को तंत्र के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज तेज हवाओं का जोर रहने की संभावना जताई व कल भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की बात कही है। बरसात के बाद तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है जिससे हल्की ठंड भी बढ़ गई है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के गांव रीड़ी में सुबह अच्छी बरसात के साथ हल्के ओले भी गिरे, किसान बुधाराम जाखड़ व शिवलाल नैण ने बताया कि सुबह अच्छी बरसात हुई है और हल्के ओले गिरे है। वहीं बरसात से उपज में फायदा होने की बात कहते हुए किसान प्रसन्न है। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में हरि जाखड़ ने बताया कि रोही में सुबह हल्की बरसात हुई है जिससे फसलों में लाभ होगा। बिग्गाबास व अमृतवासी की रोही में सुबह बरसात हुई और इक्का दुक्का ओले भी गिरे, जिससे किसान सहीराम जाखड़ ने बताया कि पकी हुई सरसों में नुकसान होगा। जैसलसर, सातलेरा व बिग्गा में भी हल्की बरसात हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह रीड़ी के खेतों में जोरदार बारिश हुई, हल्के ओले भी गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में हुई सुबह हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को अंचल में छाने लगे बादल, बाना व आस पास के इलाके घिरे बादलों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी की रोही में प्रसन्न हुए किसान, फसलों को होगा फायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ व जैसलसर की रोही में हुई बरसात, किसान को होगा लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा व अमृतवासी के बीच हुई बरसात, मामूली ओले भी गिरे।