May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। व्यक्ति अहंकार नहीं सहअस्तित्व की भावना को आत्मसात करें जिससे जीवन सहज व सरल हो सकें। ये प्रेरणा सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी संगीतप्रभा जी ने तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार सह:अस्तित्व या संघर्ष विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में दी। साध्वी जी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में संतोष, सहअस्तित्व के साथ प्रिय बोलना, कटु नहीं बोलना, प्रेम व सौहार्द से रहना ही सद्संस्कार है। उन्होंने कहा कि हर घर में देवरानी जेठानी भी अहंकार में ना भटककर एक दूसरे के बच्चों को स्नेह देवें जिससे आने वाली पीढ़ी भी स्नेह देने का संस्कार सीख सकें। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी परमप्रभा जी ने कहा कि हिंसात्मक दृश्य देखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को संतुलित व्यवहार, संतुलित जीवन जीना जरूरी और इस पर शीघ्र ही ध्यान देना प्रारंभ कर देना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व राधिका सत्संग मंडली की संयोजिका मीनाक्षी डागा रही। स्वामी ने वर्तमान समय में विषय की उपयोगिता बताते हुए महिला मंडल के वैचारिक आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधु झाबक रहीं। द्वितीय स्थान नीतु बोथरा व मंजू झाबक ने प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान पर संपत्त मालू रही। प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागी शामिल हुए जिन्होंने पक्ष विपक्ष में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंगलाचरण मगनश्री बोथरा ने तथा संचालन सरिता बोथरा ने किया। मधु झाबक ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंडल परामर्शक दीपमाला डागा, अध्यक्ष सुनीता डागा, मंत्री संगीता बोथरा सहित अनेक साध्वीवृंद, महिलाओं व श्रावकों की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी परमप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता में निर्णायक का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल सदस्यों ने निर्णायकों का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी श्री जी ने दी अहंकार त्याग की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक श्रावक भी शामिल हुए वाद विवाद प्रतियोगिता में, आयोजन की सराहना की।