May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

हम सभी जानते हैं कि सब्जियों ( vegetables ) में ढेर सारे पोषक तत्तव होते हैं और इनका सेवन करने से हमारे सेहत को काफी फायदा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सब्जियों का सेवन छिलका ( peels) सहित करने से ज्यादा फायदा होता है. लेकिन हम में से अधिकांश लोग स्वाद के लिए सब्जियों का छिलका हटा देते हैं. दरअसल, इन छिलकों को निकालने से कई पोषक तत्व भी चले जाते हैं. इसलिए हम आपको उन पांच सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन छिलका सहित करना चाहिए.

चुकंदर
चुकंदर ( turnip ) में ढेर औषधीय और सेहतवर्धक गुण मौजूद होते हैं. चुकंदर को कच्चा, सूप, सलाद और स्मूदी के रूप में खा सकते हैं. फाइबर, विटामिन बी9, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी चुकंदर में प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन ( blood circulation ) और ब्लड प्रेशर ( blood pressure ) में सुधार करने में मदद करता है. चुकंदर का छिलका भी कम सेहतमंद नहीं है. इसकी ऊपरी परत को उतारने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसे साफ करने के लिए चुकंदर को अच्छे से रगड़ें और पानी में धो लें.

आलू
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आलू ( potato ) खाना बहुत पसंद होता है और यही कारण है कि यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. हालांकि, ऐसे लोग हैं जो हमेशा इसका छिलका उतारना पसंद करते हैं और फिर इसका सेवन करते हैं. आलू का छिलका वास्तव में बहुत पौष्टिक और विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरा होता है.

परवल
विटामिन ए, बी1, बी2 और सी से भरे हुए परवल सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में एक माने जाते हैं. इनमें बहुत कम कैलोरी होती है, इसलिए यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रखते हैं. परवल के छिलकों में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है.

(नोट: कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें)