






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांवो में बिजली कटौती होगी। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलचासर 132केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव संबंधी कार्य करने के लिए सुबह 6 से 9.30 बजे तक सप्लाई बंद की जाएगी। सूडसर जेईएन सुशील छींपा ने बताया कि इससे दुलचासर सहित सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, नारसीसर, शेरुणा, पूनरासर, बासी महियांन में सुबह 6 से 9:30 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सके।



