May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। गुरूवार को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर से लेकर सेंटर स्तर तक बैठकों का आयोजन किया गया। अधिकारियों द्वारा कार्मिकों को परीक्षा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। श्रीडूंगरगढ़ शहर में बोर्ड परीक्षा के लिए 5 सेंटर बनाएं गए है वहीं पूरे ब्लॉक में 33 सेंटर बनाए गए है। 10वीं व 12वीं में कुल 12830 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा 10 की परीक्षा में 7074 विद्यार्थी बैंठेगे। जिनमें सरकारी स्कूलों के 2645 बच्चे परीक्षा देंगे तथा प्राइवेट स्कूलों के 4429 बच्चे परीक्षा देंगे। कक्षा 12 में 5756 बच्चे परीक्षा देंगे जिनमें सरकारी स्कूलों के 2194 बच्चे तथा प्राइवेट स्कूलों के 3562 बच्चे शामिल है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में पीएमश्री राउमावि ताल मैदान, राजकीय रूपा देवी मोहता उमावि, रा बालिका उमावि, श्री कन्हैयालाल सिखवाल राउमावि व भारती निकेतन में सेंटर बनाए गए है। इन पांचो सेंटरों पर कक्षा 10 में 1459 विद्यार्थी तथा 12वीं के 1332 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। सभी सेंटरों पर परीक्षा संबंधी तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
प्रदेश भर में 20 लाख बच्चे, बनाया कंट्रोल रूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस वर्ष दसवीं व बाहरवीं कक्षा में प्रदेश भर में करीब 20 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। यह कार्यालय 9 अप्रैल तक कार्यरत रहेगा और इसके फोन नबंर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके लिए नाम, पता, टेलीफोन, मोबाइल नबंर नोट कराने होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री ताल मैदान में परीक्षा संबंधी तैयारी के लिए बुलाई गई जरूरी बैठक, दिए दिशा निर्देश।