May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-05 at 19.28.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही एक बोलेरो गाड़ी हाइवे पर गांव जोधासर के निकट पशु सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में महिला व पुरूष सवार थे जो विवाह के बाद पगफेरे की रस्म के लिए उदासर, बीकानेर से फतेहपुर जा रहें थे। गनीमत रही चालक सुरेन्द्र सिंह इसमें चोटिल हुआ शेष सभी यात्री सुरक्षित है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है और इनके साथ आई एक स्कॉर्पियों के सवारों ने इन्हें संभाला। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान सहित कांस्टेबल विकास व 112 के ड्राइवर पवन मौके पर पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर के निकट पलटी बोलेरो, चालक हुआ चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के खेतों से ग्रामीण भी पहुंचे और मदद की।