May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। नीलामी की कगार पर खड़ी है 350 किसानों की जमीनें, बचाने का अंतिम मौका देने के लिए पीएनबी दे रहा डिफाल्टर एनपीए किसानों को 80 प्रतिशत तक कि छूट, जिसके लिए बुधवार को रीड़ी पहुंचना है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा श्रीडूंगरगढ़, श्रीडूंगरगढ़ ईओबीसी, बिग्गा व रीड़ी शाखाओं के ऋणियों के लिए खास खबर आई है। कल शुक्रवार को रीड़ी में पीएनबी बैंक में ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एजीएम की उपस्थिति में ऋणी खातों का निस्तारण होगा। चारों शाखाओं में करीब 350 ऋणियों पर 18 करोड़ का बकाया है। इस राशि को कर्जदारों से सेटलमेंट के माध्यम से मामलों का निपटान करने को प्राथमिकता दी जाएगी। शिविर में ऋण खातों पर ब्याज माफी के साथ मूल राशि पर 20 से 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शाखा प्रबंधक मोहनलाल सैनी ने बताया कि एनपीए ऋणी शिविर में आकर एकमुश्त समझौता योजना का लाभ ले सकेंगे। शिविर में सभी बड़े छोटे ऋणियों के खातों का निपटान मौके पर ही किया जाएगा और ऋणी व्यक्ति अधिकतम छूट के साथ ऋण मुक्त होने के अवसर का पूरा लाभ ले सकेंगे। सैनी ने चारों शाखाओं के छोटे बड़े ऋणियों को शिविर में पहुंचकर अपने खाते का सम्मानजनक निपटान करवाने का आग्रह किया है। विदित रहें शिविर के पश्चात बैंक द्वारा वसूली के लिए कुर्की इत्यादी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे में बैंक के ऋणी शिविर में पहुंचकर अपने खातों का निस्तारण करवा सकेंगे।