May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। सरकनों से भरी पिकअप में रास्ते चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने पिकअप रोकी और मौके पर आस पास के खेतों के किसान एकत्र हो गए। गांव लिखमीसर से सत्तासर की ओर जा रही पिकअप में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। पिकअप में भरे सरकने जल उठे और पास ही के खेत मालिक श्रवणनाथ नानूनाथ सिद्ध ने तत्परता के साथ पानी चलाकर पानी दिया व आग बुझाने के प्रयास किए जा रहें है। मौके पर मौजूद रविशंकर सोनी ने बताया कि दोनों ओर रास्ता जाम हो गया है। बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गई है। ग्रामीण भी मदद के लिए उमड़ आए है और सरकनों से अब भी धूआं उठ रहा है।