May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। दिन बधवार व गुरूवार को क्षेत्र के एकमात्र राजकीय बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में आउटडोर फुल नजर आया। यहां कई बच्चे अभिभावकों के साथ आंखें चैक करवाने पहुंचे। बता देवें मौसम में हो रहें बदलाव के समय क्षेत्र में बच्चों की आंखो में वायरल इंफेक्शन बढ़ रहा है। ऐसे में ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है। इनमें खासे बच्चे पहुंच रहें है। बुजुर्ग महिला सरला देवी ने बताया कि होली के आस पास बच्चों में आंखों में इंफेक्शन फैलता है।
लक्षण के साथ डॉ गोयल ने बताए ईलाज के उपाय..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित राजकीय नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गोयल ने बताया कि बच्चे बदलते मौसम से प्रभावित होते है। ऐसे में बच्चे की आंख में लालपन दिखे या पानी आना, जलन, पलकें चिपकना, सूजन, दर्द, खुजली होने पर सचेत हो जावें। ये छूने से फैलता है और बच्चा एक आंख से दूसरी आंख को छू ले तो दूसरी आंख में भी हो जाता है। डॉक्टर गोयल ने बताया कि विशेष रूप जो बच्चे स्कूल जाते है अगर उनकी आंख मे संक्रमण हो तो बच्चे को स्कूल भेजने से बचें। संक्रमित को हवा, धूल, धूप व धूंए से बचावें और घर पर ही रहने की सलाह देवें। इसी के साथ चिकित्सक को दिखाकर परामर्श जरूर लेवें। उन्होंने कहा कि बच्चे को साफ सफाई के लिए प्रेरित करें और उन्हें चश्मा लगाए रखने को कहें। पर्याप्त पानी पिलाएं व इनडोर गेम्स ही खेलने को कहें। इस समय टीवी व मोबाइल से दूरी बनाकर रखने के साथ बार बार आंख छूने से मना करें। आंख को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर सूती कपड़े से हल्के हाथ से पौंछकर डॉक्टर की दवा डालें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय में पहुंच रहें बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों का रखें खास ख्याल, स्कूल भेजने से बचे।