May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। राज्य सरकार की गाईडलाइन के अनुसार वन टाइम यूज पॉलीथिन पर बैन लगा हुआ है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ बाजार में धड़ल्ले से इसका उपयोग हो रहा है। गुरूवार शाम को अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा के निर्देशों के बाद बाजार पहुंचे कार्मिकों ने 5.30 किलो पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की। उपजिला अस्पताल के निकट स्थित सब्जी मंडी के व्यापारी कार्मिकों को पॉलीथिन में सब्जियां डालते नजर आए। कार्मिकों ने उनसे समझाईश करते हुए पॉलीथिन जब्त की। एक दुकान पर कार्रवाई होते देख अन्य दुकानदारों में हड़कंप सा मच गया। दल के प्रभारी हरीश गुर्जर, जितेन्द्र भोजक व धनराज पांडिया सहित पालिका कार्मिक शामिल रहें। दुकानों में जाकर दल सदस्यों ने पॉलीथिन जब्त की कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं गांधी पार्क सहित मुख्य बाजार की गलियों में अतिक्रमण नहीं करने के लिए भी समझाईश की। हरीश गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार समय समय पर कार्रवाई जारी रहेगी।