May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2020। पंचायत चुनाव की रौनक ग्रामीण क्षेत्रों में परवान पर चढ़ रही है और सभी 21 वार्डो के प्रत्याशियों के लिए गांवो में वरिष्ठ नागरिकों की बैठकों का दौर चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की महिला प्रधान सीट के लिए गावों में रसुखदार राजनीतिज्ञ महिला प्रधान के लिए अपने घर से महिलाओं के नाम दे रहें है व ग्रामीणों से समर्थन मांग रहें है। कई गांवों में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपने उम्मीदवार के नाम तय कर पार्टी को भेजें है परन्तु अभी पार्टी मुहर लगाना शेष है। पंचायत समिति सदस्यों के 21 वार्डों में से 9 वार्डों में आज 13 आवेदन जमा हुए। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस की और से 7 व सीपीएम की और से 5 नामांकन किए गए है और भाजपा से अभी तक मात्र एक ही पर्चा भरा गया है। वार्ड 12 में कांग्रेस ने लिखमादेसर से सुरती देवी को मैदान में उतारा है वहीं सीपीएम ने इस वार्ड में लिखमादेसर से ही ममता देवी को नामांकन करवाया है। वार्ड 16 में चुनाव होगा और यहां सीपीएम की और से सरिता देवी व चुन्नी देवी को अपना नामांकन भी दाखिल करवा दिया है। कांग्रेस ने वार्ड 21 में लखासर के नाथूराम को व माकपा ने गजपुरा निवासी ओमप्रकाश को नामांकन करवाया है। कांग्रेस की और से वार्ड 13 में बिग्गा से अनिता देवी को और वार्ड 10 में रीड़ी से रश्मि को, वार्ड 8 में धनेरू से कांग्रेस ने गीता देवी को, वार्ड 20 में लोडेरा से ओमी देवी व कौशल्या देवी ने नामांकन भरा है। वार्ड 20 में माकपा की और से पूनरासर की मघीदेवी को नामांकन करवाया है। भाजपा में अभी तक एक ही पर्चा भरा गया है वह वार्ड 4 में टेऊ सूडसर से मंजू देवी का है। आज 13 पर्चे दाखिल होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है व अन्य सीटों पर भी जिताऊ व टिकाऊ दावेदार की खोज जारी है।