May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, मुंबई द़्वारा 9 मार्च को होली प्रीति स्नेह सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। रविवार को थाने के होटल पैराडाईज फनलैंड में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। समारोह में मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। परिषद के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने युवाओं को सम्मेलन से जोड़ने व भागमभाग के जीवन को भूलकर गांव के लोग आपस मिलजुल कर उत्साह के साथ मिले व आयोजन में भाग लेवें। सरंक्षक मुरलीमनोहर मापड़िया ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सभी प्रवासियों को एकजुट करना व एक दूसरे के साथ सहयोगात्मक भाव से जोड़ने का है। इसी के साथ होली जैसे त्योहार को साथ मिलकर ही मनाने का आनंद भी बच्चे सीख सकें। परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले सभी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी सपरिवार सम्मेलन में आमंत्रित है। सचिव ओमप्रकाश बिहानी ने बताया कि राजस्थानी नाश्ता, राजस्थानी खाने के साथ खूब खेल प्रतियोगिताएं होगी। समारोह में 10.30 से 1 बजे तक अंताक्षरी का खेल होगा जिसमें 15-15 सदस्यों की 8 टीमें भाग लेगी। उसके बाद पूल पार्टी होगी जिसमें कई तरह के आयोजन होंगे। सरप्राइज फन गेम्स भी खेलें जाएंगे। सभी खेलों में विजेताओं के लिए शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे। राजस्थानी खाने के बाद फन फेयर होगा और हाऊजी खेल खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक राधा गोपाल संग होली खेली जाएगी। जिसमें संगीत नृत्य के साथ खूब फूल बरसाए जाएंगे।
मुंबई के विभिन्न स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी, सहसचिव पवन सोनी और कोषाध्यक्ष श्रीभगवान बिहानी ने बताया कि आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी परिवारों की सुविधा के लिए मुंबई के विभिन्न स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई है। कालबादेवी, गोरेगांव और बोरीवली, भायंदर, डोम्बीवली, ठाणे, भिवंडी, कल्याण और बदलापुर, वसई क्षेत्रों से बस की व्यवस्था की। परिषद के सदस्यों ने मिलकर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।