May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 7 नवबंर 2020। शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ में एक भीषण दुर्घटना हुई है और एक पिकअप व बाइक की टक्कर में एक युवक की सड़क पर दर्दनाक मौत हो गई है। एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणसर व जाखासर के बीच हुए दर्दनाक हादसे में कल्याणसर के एक युवक ने मौके पर ही प्राण गंवा दिए। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण अपनी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय लेकर पहुंच रहें है। सारण घायल युवक के प्राण बचाने के लिए तुरन्त उसे लेकर रवाना हो गए व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फ़ोटो इतने भयावह है की छापने का उद्देश्य इतना ही है कि बिना हेलमेट युवक ने बुरी तरह जान गवां दी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया है और मौके पर ही दम तोड़ दिया। टाइम्स अपील करता है सभी क्षेत्र वासियों से की हेलमेट का प्रयोग करें और रफ्तार को इतना तेज ना करें कि जीवन पीछे छूट जाएं।