






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। कालूबास में स्थित एकमात्र पार्क “नेहरू पार्क” में अब लोग खुली हवा में व्यायाम कर सकेंगे। भामाशाह द्वारा यहां जिम मशीनें लगवाई गई है। जिससे स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। ये कार्य वार्ड 35 के पार्षद रजत आसोपा की प्रेरणा से इसी वार्ड के निवासी मुरलीधर सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी द्वारा जनहित में करवाया गया है। सोनी ने पार्क में बिजली फिटिंग करवाने के साथ व्यायाम के लिए तीन आधुनिक मशीनें लगवाई है। इन मशीनों का उपयोग हर उम्र के लोग कर सकते है। अब यहां वॉक के लिए आने वाली महिलाओं सहित बच्चों व युवाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। सोमवार शाम को मशीनों का उद्घाटन किया गया। रजत आसोपा ने दानदाता का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोगी बनने के लिए दानदाता सोनी परिवार का पालिका परिवार आभारी है। इस दौरान मांगीलाल बिहाणी, गोपीकिशन सोनी, धनराज बागड़ी, संतोष सोनी, गिरधारी बिहानी, अशोक बिहानी, मालचंद बजाज, कैलाश छंगाणी, ओमप्रकाश छंगाणी, गोविंदसिंह राजपुरोहित, शिवरतन बिहानी, सुरेश सोमानी, सत्यनारायण सोनी, बाबूलाल आसोपा, विनोद राठी, बनवारी सोनी उपस्थित रहें। सभी ने दानदाता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को व्यायाम करने की प्रेरणा भी मिलेगी।




