May 21, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। देर रात हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के सामने एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें तीन बच्चों के पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव जैसलसर निवासी 45 वर्षीय राजूसिंह पुत्र उदयसिंह मोटरसाइकिल पर रात करीब 1 बजे गांव लौट रहें थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर की ओर से आ रही एक कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे राजूसिंह घायल हो गया। घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व रात को पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है व शव सुपुर्द की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के एक पुत्री व दो पुत्र है और तीन बच्चों के पिता की मौत से परिवार सहित गांव में मातम छा गया है।