May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। राजकीय स्कूलों में जर्जर भवनों के अतिरिक्त मूलभूत सुविधाओं की कमी ही नहीं बल्कि पेयजल के लिए भी विद्यार्थी परेशान हो रहें है। कस्बे के कालूबास में अंबेडकर कॉलोनी में स्थित राउप्रावि में गत सात दिनों से पेयजल की समस्या है। स्कूल में पानी नहीं आ रहा और नन्हें मुन्ने छात्र सिर पर पेयजल ढो रहें है। छात्र संगठन एसएफआई के सदस्य सुभाष जावा, शोकिन व त्रिलोक मौके पर पहुंचे व कॉलोनी के नागरिक भी एकत्र हो गए है। संगठन कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आज ही बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। छात्रों ने स्कूल में पानी दो पानी दो के नारे लगाए। स्कूल के गेट पर ही बैठ कर धरना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान यहां पेयजल विभाग के कार्मिक भी मौके पर पहुंच गए है। प्रधानाचार्य भागीरथ बाना ने बताया कि गत चार पांच दिन से विद्यालय में पानी की सप्लाई बंद थी। विभाग को कई बार सूचना दी परंतु ध्यान नहीं दिया गया। प्रदर्शन के साथ ही विभाग के कार्मिक पहुंच गए है व स्कूल में पानी सप्लाई प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी में स्थित स्कूल में पेयजलापूर्ति के लिए प्रदर्शन किया एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने, विभाग ने शुरू की आपूर्ति।