May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-15 at 15.57.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ इलाके के आस पास सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बीकानेर दिल्ली हाईवे पर बढ़ रहें हादसों में कमी लाने के लिए गांव धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवक मंडल के युवाओं ने एक पहल की है। युवाओं ने आपसी सहयोग से गांव के निकट रोड पर बेरिकेट्स लगवाए है। युवकों ने लोगों को धीरे व सुरक्षित चलने की अपील की। मंडली के सदस्यों ने बताया कि गत वर्षों से इस हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं और कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। अधिकांशत: ओवर स्पीड हादसों का कारण रही है। ऐसे में यहां बेरिकेट्स लगने से स्पीड कंट्रोल हो सकेगी जिससे संभवत: सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी। गांव के मौजिज ग्रामीणों ने हादसों को रोकने के इस प्रयास की सराहना करते हुए नययुवक मंडली का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान स्टैंड के निकट नवयुवक मंडली ने लगवाए बेरिकेट्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोड पर लगवांए मंडली ने बेरिकेट्स, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया।